ममता बनर्जी दूसरी बार रेल बजट पेश करने जा रही हैं... और पिछली बार की तरह ये बजट भी लोक लुभावन होने की पूरी उम्मीद है...
रेलवे के खाने पर बार-बार ऊंगली उठती रही है... लिहाज़ा गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ जनाहार जैसे आउटलेट्स को बढ़ाया जा सकता है...
महिलाओं के लिए पिछले बजट में भी ढेरों घोषणाएं थीं... और इस बार भी महिलाओं को रिझाने के लिए विशेष महिला बल की तैनाती की घोषणा हो सकती है
बात ट्रेनों की करें तो इस बार कुल 100 नई ट्रेनों की सौगात पेश की जा सकती है... जिसमें 12 नई दूरंतो नॉन-स्टॉप ट्रेनें शामिल होंगी... साउथ इंडिया के लिए 2 जनशताब्दी और पश्चिम बंगाल के लिए दर्ज़नों ट्रेनें आ सकती हैं... कोलकाता में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को ग्रीन सिग्नल मिल सकता है...
रेलवे इन्क्वायरी के लिए एक नया नम्बर लॉन्च होगा 138 जिस पर रेलवे की सभी सूचनाएं मिल सकेंगी....
पिछली बार 309 आदर्श रेलवे स्टेशनों की घोषणा की गई थी... जिसमें से कई जगहों पर काम भी शुरू नहीं हो सका है... इसके बावजूद कुछ और आदर्श रेलवे स्टेशनों की घोषणा हो सकती है... साथ ही तमाम रेलवे स्टेशनों को अलावा दूर इलाकों में और रिज़र्वेशन काउंटर्स खोले जा सकते है... रेल हादसों को रोकने के लिए अहम और व्यस्त रूटों पर एंटी कॉलिज़न डिवाइस और ट्रेन प्रोटेक्शन वॉर्निंग सिस्टम लगाए जाने को हरी झंडी मिल सकती है...
इनके अलावा यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में लोकोमोटिव और कोच मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के काम में तेज़ी लाने के लिए पहल की जा सकती है.... और विज़न 2020 के हिसाब से रेल नेटवर्क विस्तार... ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाना और रेलवे की ज़मीन की ज़मीन पर केंद्रीय विद्यालय, नर्सिंग और मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं...

0 comments:
Post a Comment